जैन संत लोकेश मुनि परीक्षित ऑपरेशन के दौरान बिगड़ी तबीयत, आईसीयू में भर्ती

भीलवाड़ा समाचार 
भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी)जैन संत लोकेश मुनि परीक्षित की तबीयत ऑपरेशन के दौरान अचानक बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें तत्काल आईसीयू में भर्ती करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार 19 अप्रैल को उनके सीने का सीटी स्कैन किया गया था, जिसमें कुछ गांठें पाई गईं। इनमें से एक गांठ निकालने के लिए 20 अप्रैल को ऑपरेशन शुरू किया गया, लेकिन सर्जरी के दौरान ऑक्सीजन लेवल कम हो जाने पर डॉक्टरों ने एहतियातन उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया।
अस्पताल प्रशासन ने परिजनों को सूचना दे दी है और वे पुणे पहुंच रहे हैं। आगे का उपचार परिजनों के आने के बाद डॉक्टरों की सलाह से तय किया जाएगा।